7-Days Weather Forecast of Hanumangarh City-Town of Rajasthan
We provide the most accurate weather forecast for Hanumangarh City-Town of Rajasthan for the upcoming seven days, directly sourced from the India Meteorological Department, Ministry of Earth Sciences, Government of India.
7-Days Weather Forecast of Bhadra City Town
7-Days Weather Forecast of Goluwala City Town
7-Days Weather Forecast of Hanumangarh City Town
7-Days Weather Forecast of Nohar City Town
7-Days Weather Forecast of Pilibanga City Town
7-Days Weather Forecast of Rawatsar City Town
7-Days Weather Forecast of Sangariya City Town
Agro Advisories for Hanumangarh District
Weather Summary
English: During the next 5 days, there Possibility is medium cloud cover and light rain , Thunderstorms & Lightning ,Squall and etc. Heat Wave. During this, the maximum temperature is likely to be in the range of 39.9-42.1 °C and minimum 28.2-30.8 °C and light speed wind wave from a changing direction.
हिंदी (Hindi): आगामी 5 दिनों के दौरान आसमान में मध्य बादल छाये रहने व हल्की बारिश , आंधी तूफान, बिजली, तेज हवाएं आादि ,इस दौरान गर्म हवा चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39.9-42.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.2-30.8 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की गति की हवायें परिवर्तनशील दिशा से चलने की संभावना है।
General Advisory
English: • To control leaf minor insects in kinow orchards, spray monocrotophos (36 S.L.) @ 1.0 ml/litre of water. Spraying of new leaves is very important for control of citrusilla.•
हिंदी (Hindi): बागों में लीफ माइनर कीट का प्रकोप दिखाई देने पर इसके नियंत्रण हेतु मोनोक्रोटोफॉस (36 एस.एल.) एक मिलीमीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। सिट्रससिल्ला के नियंत्रण हेतु नई पत्ती आने पर छिड़काव करना अति-आवश्यक है।
SMS Advisory
English: Farmers should complete the sowing of cotton by 31st May.
हिंदी (Hindi): किसान भाई कपास की बिजाई 31 मई तक पूर्ण कर लेवें .
Cotton
English: • The sowing Bt cotton should be completed upto 31st May.. Use recomended varieties of Bt Cotton by P.A.U.B.T. 3, hybrid varieties and State Government with seed rate 450 gram per bigha.• Apply nitrogen, phosphorus and potash @ 150 kg, 40 kg and 20 kg per hectare respectively in Bt cotton.Out of this apply 1/3 part of Nitrogen and full dose of potash and phosphorus as basal dose at the time of sowing rest of nitrogen should be given as half part (50 kg) with first Irrigation and other half (50kg) with second Irrigation.
हिंदी (Hindi): • बीटी नरमा की बिजाई 31 मई तक कर लेवे। बीटी नरमा की पी.ए.यू.बी.टी. 3,संकर किस्में एवं राज्य सरकार द्वारा श्रीगंगानगर खण्ड के लिये अनुमोदित किस्मों की बुवाई करें। इसके लिए बीज दर 450 ग्राम प्रति बीघा रखें तथा बीटी कपास खेत की परिधि पर नॉन बीटी संकर (रिफ्युजिया) बीज की बिजाई अवश्य करें।• बीटी किस्मों के लिए प्रति हैक्टेयर 150 किलोग्राम नत्रजन, 40 किलोग्राम फॉस्फोरस तथा 20 किलोग्राम पोटाश की आवश्यकता होती है। इसमें बुवाई पूर्व अन्तिम जुताई के समय 1/3 भाग नत्रजन, फॉस्फोरस तथा पोटाश की पूरी मात्रा ड्रिल करके पाटा लगा दें। नत्रजन की शेष मात्रा का आधा हिस्सा (50 किग्रा) पहली सिंचाई पर तथा शेष 50 किलोग्राम दूसरी सिंचाई पर देवें।
Cotton
English: • The sowing American cotton should be completed upto 31st May.• The sowing time of American cotton is running.• Use recommended varieties of F-2228,RS-2814, RS-2818, RS-2827, RST-9, RS-810, RS-2013, RS-875, Bikaneri Nerma & Maru Vikas (RajHH-16) with seed rate of 4 kg/bigha.• Seed should be treated with trichoderma harzianum or Pseudomonas fluorescence @ 10 gm/kg of seed or treat with Carboxin (70 W.P.) @ 3 gm/kg or Carbendezim (50 W.P.) @ 2 gm/kg of seed before sowing.• Apply nitrogen, phosphorus and potash @ 22 kg, 10 kg and 5 kg per bigha respectively in americon cotton as basal dose at the time of sowing.
हिंदी (Hindi): • नरमा कपास की बुवाई 31 मई तक कर लेवे। इसकी बुवाई हेतु उन्नत किस्में एफ.-2228, आर.एस-2814, आर.एस-2818, आर.एस-2827, आर.एस.टी-9, आर.एस-810, आर.एस-2013, बीकानेरी नरमा, आर.एस. 875 व मरू विकास (राज.एच.एच.16) आदि का प्रमाणित बीज प्रयोग में लावें। बीज दर 4 किग्रा प्रति बीघा रखें।• बुवाई से पूर्व बीज को कुछ समय तक सादे पानी में भिगोए तथा छाया में सुखाने के बाद ट्राइकोड्रमा हारजेनियम या सूडोमोनास फ्लूरोसेंन्स जीव नियन्त्रक से 10 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करें अथवा रासायनिक फफूँदनाषी जैसे कार्बोक्सिन (70 डब्ल्यू.पी.) 3 ग्राम प्रति किलो बीज या कार्बेन्डेजिम (50 डब्ल्यू.पी.) से 2 ग्राम प्रति किलो बीज की दर से उपचारित करें।• नरमें की फसल में 22 किलो नत्रजन, 10 किलो फास्फोरस व 5 किग्रा पोटाश प्रति बीघा की दर से बेसल के रूप में प्रयोग करें।
Kinnow
English: • Apply irrigation on alternate day in kinnow orchards with drip system.• To control leaf minor insects in kinow orchards, spray monocrotophos (36 S.L.) @ 1.0 ml/litre of water. Spraying of new leaves is very important for control of citrusilla.•
हिंदी (Hindi): किन्नू के बाग जो बून्द-बून्द सिंचाई पर लगे हैं, उनमें एक दिन के अन्तराल पर सिंचाई करते रहें।बागों में लीफ माइनर कीट का प्रकोप दिखाई देने पर इसके नियंत्रण हेतु मोनोक्रोटोफॉस (36 एस.एल.) एक मिलीमीटर प्रति लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करें। सिट्रससिल्ला के नियंत्रण हेतु नई पत्ती आने पर छिड़काव करना अति-आवश्यक है।