Agro Advisories for Dhaulpur District
Weather Summary
English: Sky will remain partly cloudy. There is possibility of light rainfall in next week. The maximum temperature will ranged 40.0 to 44.0 0C and minimum temperature ranged 26.0 to 27.0 0C during next five days. Winds blow with the speed of 4.0 to 8.0 km/hr during next five days. The maximum relative humidity will be between 71 to 75% and minimum relative humidity 27 to 31 %
हिंदी (Hindi): अगले सप्ताह हल्केबादल छाये रहने की संभावना है । अगले सप्ताह हल्की बारिश की संभावना है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 40.0 से 44.0 0C और न्यूनतम तापमान 26.0 से 27.0 0C होगा ।अगले पांच दिनों के दौरान 4.0 से 8.0 किमी प्रति घंटे की गति के साथ हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 71 से 75% और न्यूनतम सापेक्षिक आर्द्रता 21से 31% के बीच रहने की संभावना है।
General Advisory
English: Use Meghdoot mobile app to get weather information and Damini mobile application to avoidlightning.Build rain water harvesting land pond or plastic water. Deep ploughing will also exposevarious stages of pest to heat and will destroy them. Use agro chemicals during clear sky conditions
हिंदी (Hindi): मौसम की जानकारी पाने के लिए मेघदूत मोबाइल एप का इस्तेमाल करे। वर्षा जल संचयन भूमि तालाब या प्लास्टिक की पानी की टंकी का निर्माण करें। खाली हुये खेतों को मिट्टी पलटने वाले हल से जुताई के बाद खुला छोड़ दें ताकि तेज गर्मी से भूमिगत कीटों व रोगों के बीजाणु नष्ट हो सकें। साफ आसमान की स्थिति के दौरान कृषि रसायन का उपयोग करें।
SMS Advisory
English: Sky will remain partly cloudy in next week. Light rainfall may occur during the next week. Use agrochemicals during clear sky conditions
हिंदी (Hindi): अगले सप्ताह हल्के बादल छाये रहने की संभावना है । हल्की बारिश की संभावना है। साफ़ आसमान के दौरान कृषि रसायनों के प्रयोग करें।
Brinjal
English: For control of fruit and shoot borer use spray of Flubendiamide 20 WDG @7.5 g/10 litre water.
हिंदी (Hindi): फल एवं तना छेदक के नियंत्रण के लिए फ्लूबेंडियामाइड 20 डब्ल्यूडीजी @ 7.5 ग्राम/10 लीटर पानी का छिड़काव करें
Lemon
English: Cut the twigs affected by dieback in lemon and apply a paste of copper oxychlorideon the cut part. Spray on the plants with copper oxychloride @ 3g/litre of water .
हिंदी (Hindi): नींबू में डाइबैक से प्रभावित टहनियों को काटकर कटे हुए भाग पर कॉपर ऑक्सीक्लोराइड का लेप लगाएं। पौधों पर कॉपर ऑक्सीक्लोराइड @ 3 ग्राम/लीटर पानी का छिड़काव करें।
Cauliflower
English: Prepare the nursery for early varieties like early patna and Earlykunwari.600-700g seed is sufficient for one hactare.
हिंदी (Hindi): फूलगोभी की अगेती किस्मों जैसे अर्ली पटना और अर्लीकुंवारी के लिए नर्सरी तैयार करें। एक हेक्टेयर के लिए 600-700 ग्राम बीज पर्याप्त है।
Buffalo
English: Mineral mixture must be included in animals diet. Provide fresh water and green fodder to the animals. there is an increase in the number of mosquitoes, flies, ticks, etc., then it is necessary to protect against the diseases spread by them
हिंदी (Hindi): पशुओं के आहार में खनिज मिश्रण अवश्य शामिल करना चाहिए। पशुओं को ताजा पानी एवं हरा चारा उपलब्ध करायें। यदि मच्छर, मक्खी , चीचड़ आदि जीवो की संख्या में वृद्धि हो रही हो , तो इनसे से फैलने वाले रोगो से बचाव करना आवशयक है