7-Days Weather Forecast of Simdega City-Town of Jharkhand
We provide the most accurate weather forecast for Simdega City-Town of Jharkhand for the upcoming seven days, directly sourced from the India Meteorological Department, Ministry of Earth Sciences, Government of India.
7-Days Weather Forecast of Bano simdega City Town
7-Days Weather Forecast of Simdega City Town
Get Accurate Weather Updates: Select Block
| BANO |
| BANSJORE |
| BOLBA |
| JALDEGA |
| KERSAI |
| KOLEBIRA |
| KURDEG |
| PAKARTANR |
| SIMEDEGA |
| THETHAITANGER |
Agro Advisories for Simdega District
Weather Summary
English: With high humidity persisting in the atmosphere, there remains a possibility of light to moderate rainfall, while temperatures are expected to rise gradually, potentially reaching approximately 40°C. Weather conditions will remain unstable due to the likelihood of thunderstorms, strong winds, and heavy rainfall.
हिंदी (Hindi): मौसम में नमी अधिक रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना बनी रहेगी तथा तापमान धीरेधीरे बढ़कर लगभग 40°C तक पहुंच सकता है। गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी वर्षा की संभावना के कारण मौसम अस्थिर बना रहेगा।
General Advisory
English: Given the forecast for thunderstorms, strong winds, and light to moderate rainfall in the coming days, ensure that proper drainage systems are maintained in the fields to prevent crop damage caused by waterlogging. Securely tie down crops such as banana, tomato, chili, and other crops requiring support to protect them from strong winds. Avoid working in the fields during lightning strikes or dust storms. To protect livestock from heat and heatwaves, keep them in shaded areas and provide them with an adequate supply of clean drinking water. To ensure the continued availability of fodder, harvest and store green fodder in a timely manner.
हिंदी (Hindi): आने वाले दिनों में गरज-चमक, तेज हवाओं एवं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना को देखते हुए खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था बनाए रखें ताकि जल जमाव से फसलों को नुकसान न हो। केला, टमाटर, मिर्च एवं अन्य सहारा वाली फसलों को तेज हवा से बचाने हेतु मजबूती से बांधें। बिजली चमकने एवं आंधी के समय खेतों में कार्य करने से बचें। पशुओं को गर्मी एवं लू से बचाने के लिए छायादार स्थान पर रखें तथा पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएं। चारे की उपलब्धता बनाए रखने हेतु हरे चारे की कटाई एवं भंडारण समय पर करें।
SMS Advisory
English: Improved varieties of french beans should Kentucky Vader, Swarn Lata. Use seed rate of 10 to 12 kg per acre. Keep distance between rows at 75 cm and distance between plants at 15 cm.
हिंदी (Hindi): लत्तीदार फ्रेंच बीन्स उन्नत किस्में - केंटकी वडर, स्वर्ण लता का चुनाव करें। बीज दर 10 से 12 किलोग्राम प्रति एकदम ले। कतार से कतार की दुरी 75 सेंटीमीटर तथा पौध से पौध की दुरी 15 सेंटीमीटर रखें।
Agri field
English: Farmers who want to cultivate paddy, maize or groundnut in the up lands should go for intercropping, in case of irregular rainfall, if one crop is destroyed, then some yield is obtained from the other crop. The intercropping for this area is as follows: Arhar + groundnut/paddy/urad: Sow two rows of groundnut or paddy or urad between two rows of arhar (75 cm row to row and 20 to 25 cm plant to plant distance). Arhar + corn: Sow one row of arhar and one row of maize (75 cm row to row and 20 to 25 cm plant to plant distance). In medium land, do direct sowing of paddy, maize, groundnut or soybean with short or medium duration variety. Choose short duration variety of maize for grain and medium duration variety for green corn.
हिंदी (Hindi): जो किसान ऊपरी खेतों में धान, मकई, या मूँगफली की खेती करना चाहते हैं, वे अंतर्वर्तीय खेती करें, क्योंकि अनियमित वर्षा की स्थिति में यदि एक फसल मारी जाती है तो दूसरी फसल से कुछ न कुछ उपज मिल जाती है इस क्षेत्र के लिए अंतर्वर्तीय खेती निम्न है: अरहर+मूँगफली/धान/उरद : दो पंक्ति अरहर (75 सेंटीमीटर पंक्ति से पंक्ति तथा 20 से 25 सेंटीमीटर पौधा से पौधा की दूरी पर) के बीच दो पंक्ति मूँगफली या धान या उरद की बोआई करें। अरहर+ मकई : एक पंक्ति अरहर तथा एक पंक्ति मकई (75 सेंटीमीटर पंक्ति से पंक्ति तथा 20 से 25 सेंटीमीटर पौधा से पौधा की दूरी पर) की बोआई करें। मध्यम जमीन में धान, मकई, मूँगफली या सोयाबीन की सीधी बोआई कम या मध्यम अवधि वाली प्रजाति के साथ करें। मकई की कम अवधि वाली किस्म का चुनाव अनाज के लिए तथा मध्यम अवधि वाले किस्म का चुनाव हरा भुट्टा के लिए करें।
Chilli
English: An outbreak of the Leaf Curl Virus (characterized by leaves curling upwards or downwards and turning yellow) is being observed in chili crops, this is a serious disease transmitted by whiteflies. To control this, apply Neem oil @ 5 ml per liter of water and install yellow sticky traps in the fields. In cases of severe infestation, spray Imidacloprid 17.8 SL @ 0.5 ml per liter of water.
हिंदी (Hindi): मिर्च के फसलों में पत्ती मोड़क विषाणु (पत्तियां सिकुड़ कर ऊपर/नीचे मुड़ जाती हैं, पीले पड़ जाते हैं) के प्रकोप दिख रहें है जो सफेद मक्खी द्वारा फैलने वाला एक गंभीर रोग है। इसके नियंत्रण के लिए नीम तेल 5 मि. ली. प्रति लीटर पानी और खेतों में पीले चिपचिपे जाल का प्रयोग करें, प्रकोप अत्यधिक होने पर इमिडाक्लोप्रिड दवा 17.8 एस.एल. का छिड़काव 0.5 मि. ली. प्रति लीटर पानी के साथ छिड़काव करें।
Rice
English: Harvest summer rice at physiological maturity (80-85% of grains mature from a panicle) to reduce losses due to grain breakage after observing clear weather. Before storage, the moisture content of grains should be reduced to 14 percent by drying them in the sun for 1-2 days. For safe storage of harvested paddy/rice, use Super Grain Bag which helps in maintaining quality, texture, colour, aroma and taste for a long time. To prevent insects in stored paddy, use aluminium phosphide (do not use in homes) tablets @ 3 tablets / ton of grain (total 9 grams of tablets) in a fairly air tight container or by covering the grain bags.
हिंदी (Hindi): अनाज के टूटने से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए शारीरिक परिपक्वता (80-85% दाने एक पुष्पगुच्छ से परिपक्व) पर चावल की फसल की कटाई साफ़ मौसम होने पर ही करें। भण्डारण से पूर्व दानों में नमी की मात्रा को 1-2 दिन धूप में सुखाकर 14 प्रतिशत तक कम कर लेना चाहिए। कटे हुए धान/चावल के सुरक्षित भंडारण के लिए सुपर ग्रेन बैग का उपयोग करें जो गुणवत्ता, बनावट, रंग, सुगंध और स्वाद को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायक है। भंडारित धान मे कीटों से बचाव हेतु एल्यूमीनियम फास्फाइड (घरों में उपयोग न करें) टैबलेट @ 3 गोलियां / टन अनाज (कुल 9 ग्राम गोलियां) का उपयोग काफी एयर टाइट कंटेनर में या अनाज की थैलियों को ढक कर करें।
Rice
English: Prepare land for paddy and arrange seeds of paddy crop. The improved varieties for rice crops are – for high land – Birsa Vikas Dhan 109, 110, 111, Birsa Dhan – 108 and Vandana; For middle land – Sahbhagi dhan, IR-36, 64, Lalat, Naveen, Birasmati; For low land – Use Rajshree, Swarna, Sambha Mahsuri. Before sowing seeds, treat with fungicide Bavistin at the rate of 2 grams per kg of seeds.
हिंदी (Hindi): धान के लिए भूमि तैयार करें एवं उन्नत क़िस्मों के बीज का प्रबंध करें। धान का बिछड़ा तैयार करने हेतु उन्नत किसमे हैं – उचि भूमि हेतु (टांड़) – बिरसा विकास धान 109, 110, 111, बिरसा धान – 108 एवं वंदना; मध्यान भूमि हेतु (दोन 3 एवं दोन 2) – सहभागी धान, आई॰ आर॰ - 36, 64, ललाट, नवीन, बिरासमति; निचली भूमि हेतु (दोन 1) – राजश्री, सवर्णा, स्ंभा महरुरी का प्रयोग करें। बीजों की बुवाई से पहले फफूंदनाशक बाविस्टीन 2 ग्राम प्रति किलो बीज के दर से उपचार करें।
Cow
English: Important information for cattle keepers: - Before the beginning of monsoon, all animals above three months of age must be given deworming medicine. Cows and buffaloes must be given anti-gallovirus and anti-junglevirus (HS + BQ combined vaccine) before the monsoon.
हिंदी (Hindi): पशुपालकों के लिए आवश्यक सुचना: - 1. बरसात के शुरुआत से पहले तीन महीने से अधिक उम्र के सभी पशुओं को कृमिनाशक दवा अवश्य दें २. गोवंशों तथा भैसों को गलाघोटू एवं जन्घरेला (HS + BQ combined vaccine) बरसात से पहले अवश्य दिलाएं
Okra/ ladyfinger
English: After 30 days of summer okra sowing, divide the remaining 50 kg urea in two equal amounts and mix it well in the soil. At the time of applying out of 50 kg, broadcast 25 kg urea in the soil and the remaining 25 kg urea per acre before flowering.
हिंदी (Hindi): भिंडी की ग्रीष्मकालीन बुआई के 30 दिन बाद शेष 50 किग्रा यूरिया को दो बराबर मात्रा में बांटकर मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें। 50 किग्रा में से 25 किग्रा यूरिया मिट्टी में तथा शेष 25 किग्रा यूरिया प्रति एकड़ फूल आने से पहले दें।
Ridge gourd
English: Farmers willing to plant cucurbitaceous crops should choose improved varieties such as Pusa Naveen and Arka Bahar for pumpkin; Pusa Do Mausami, Arka Harit for bitter gourd; Pusa Nasadar, Satputiya, Swarn Uphar for Ridge guard; Chikni, Lung Green, Long White for Sponge gourd. Keep a distance of 2.5 to 3.0 meters for pumpkin, 1.25 to 1.5 meters for bitter gourd, 1.5 to 2.0 meters for dry gourd, 2.0 to 2.5 meters for dry gourd.
हिंदी (Hindi): कद्दूवर्गीय फसल लगाने हेतु इच्छुक किसान भाई कद्दू के लिए पूसा नवीन एवं अर्का बहार; करेला के लिए पूसा दो मौसमी, आरका हरित; झींगी के लिए पूसा नासदार, सतपुतिया, स्वर्ण उपहार; नेनुआ के लिए चिकनी, लूंग ग्रीन, लॉन्ग वाइट जैसे उन्नत किस्मों का चुनाव करें। कद्दू के लिए 2.5 से 3.0 मीटर, करेला के लिए 1.25 से 1.5 मीटर झींगी के लिए 1.5 से 2.0 की मीटर, नेनुआ के लिए 2.0 से 2.5 मीटर की दुरी रखें।