Skip to content

भारत में कम दबाव सक्रिय: 18 से 24 अगस्त तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert:

झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाकों पर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। यह कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर, पश्चिम दिशा में झारखंड और बिहार की तरफ बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में यह और कमजोर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई है।

  • उत्तराखंड के नरेंद्र नगर – 27 से.मी. (सेंटीमीटर)
  • ओडिशा के बहलदा – 27 से.मी.
  • पश्चिम बंगाल के बर्नपुर – 22 से.मी.
  • उत्तर प्रदेश के मेजा (प्रयागराज) – 19 से.मी.
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा – 18 सेमी.
  • उत्तर प्रदेश के धामपुर (बिजनौर) – 16 से.मी.
  • झारखंड के जामताड़ा – 15 से.मी.
  • असम के कोकराझार – 14 से.मी.
  • बिहार के गया – 12 से.मी
  • अरुणाचल प्रदेश के लॉन्गडिंग – 9 से.मी.
  • हिमाचल प्रदेश के कोठी (कुल्लू) – 7 से.मी.

18 से 24 अगस्त का पूर्वानुमान : 18 से 24 अगस्त तक कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा

19 अगस्त तथा 22 अगस्त को काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। 18 और 19 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

पंजाब

19 अगस्त को काफी बड़े इलाके में बारिश की संभावना है। 18-19 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

राजस्थान

21-22 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड

18 से 24 अगस्त तक काफी बड़े इलाके में बारिश जारी रहेगी। 18-19 अगस्त को बहुत भारी तथा 20 से 24 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। पूरे सप्ताह गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

हिमाचल प्रदेश

18 से 22 अगस्त तक काफी बड़े इलाके में बारिश की संभावना है। आज 18 अगस्त को बहुत भारी तथा 19 से 21 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख

18 से 23 अगस्त तक काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना है। 18 से 21 अगस्त तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश

दक्षिण-पूर्वी भागों में 18 और 19 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18-19 अगस्त को बहुत भारी तथा 18 से 23 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में

18 अगस्त तथा 21-22 अगस्त को भारी और 19-20 अगस्त को बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश

20 से 22 अगस्त तक काफी बड़े इलाके में बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश में आज 18 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

विदर्भ

18 अगस्त तथा 21 से 24 अगस्त को काफी बड़े इलाके में बारिश और 18-19 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़

आज 18 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 19 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है।

झारखंड

आज 18 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। 18-19 अगस्त को भारी बारिश बनी रह सकती है।

बिहार

18-19 अगस्त तथा 21 से 23 अगस्त तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल

आज 18 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 23-24 अगस्त को भी भारी बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18 से 22 अगस्त तथा 24 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है।

ओडिशा

आज 18 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। 22 से 24 अगस्त तक भारी बारिश बनी रह सकती है।

असम

आज 18 अगस्त को बहुत भारी बारिश तथा 19 से 24 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है।

अरुणाचल प्रदेश

18 से 24 अगस्त तक काफी बड़े इलाके में बारिश तथा अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

नागालैंड

18 से 24 अगस्त तक काफी बड़े इलाके में बारिश और पूरे सप्ताह भारी बारिश की संभावना है।

केरल और लक्षद्वीप

18 से 20 अगस्त तथा 23-24 अगस्त को व्यापक बारिश होने की संभावना है। 18-19 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

कर्नाटक

18 से 24 अगस्त तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 18-19 अगस्त को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु

18 से 24 अगस्त तक अलग-अलग जगहों पर बारिश की संभावना है। 19 अगस्त को भारी बारिश तथा 18 से 20 अगस्त तक गरज के साथ बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है।

तेलंगाना

18-19 अगस्त को तेज हवाओं का अलर्ट है।

यह सारी जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग के आधिकारिक प्रेस रिलीज पर आधारित है। अपने जिले और ब्लॉक की विस्तृत जानकारी के लिए greenalerts.in पर जरूर जाएं।
सुरक्षित रहें।

Written by: Kamal Jeet
Edited by: Nisha Kaushik
Verified by: Aarti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *