Skip to content

भीलवाडा राजस्थान में आयोजित होगा गौ आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 मई 2026 से 31 मई 2026 बुधवार से रविवार

गौ आधारित जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज के समय में रासायनिक खाद, कीटनाशक और अन्य रसायनों के अत्यधिक उपयोग से न केवल भूमि की उर्वरता घट रही है, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं। ऐसे में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को गौ आधारित जैविक खेती की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अपनी खेती को टिकाऊ, कम लागत वाली और अधिक लाभकारी बना सकें। साथ ही, उन्हें मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार करने का भी उद्देश्य है, ताकि वे इस ज्ञान को अन्य किसानों तक पहुंचा सकें।

तिथि: 27 मई 2026 से 31 मई 2026 (बुधवार से रविवार)

स्थान: आर सी एम वर्ल्ड, रिको ग्रोथ सेंटर, स्वरूपगंज, हमीरगढ़, भीलवाड़ा

इस कार्यक्रम का आयोजन गोयल ग्रामीण विकास संस्थान, अमृता देवी पर्यावरण नागरिक संस्थान, फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सिक्योरिटी (FES) एवं श्री सरोज देवी फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

5 दिनों के इस कार्यक्रम में सभी जरूरी विषयों को विस्तार से कवर किया जाएगा

इस कार्यक्रम में 1100 किसान भाई-बहनों के लिए सभी सुविधाएं (आवास, भोजन, नाश्ता, प्रायोगिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण, छोटे-छोटे समूहों में चर्चा) की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए गूगल फॉर्म लिंक नीचे दिया जा रहा है

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSeRzmuBlBjlU37kUz3Y8x5pv4SaBlJeoCNJl0-Q_EHfYhdkRw/viewform?fbclid=IwY2xjawRBWqpleHRuA2FlbQIxMABicmlkETFPc2JTM1k0T0NCWUtGbE5Pc3J0YwZhcHBfaWQQMjIyMDM5MTc4ODIwMDg5MgABHtkj_5DdAHR5nx8H6ikPmxwor9InCD8_i_6HHwm03-2yiVZxQkHdeou9mB0F_aem_NSJDhFPHQy7LA3poTFR7cA

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 2 मई 2026 है

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • कृपया घूमने फिरने के मूड से इस कार्यक्रम में ना आवे
  • वही साथी पंजीकरण करें जो पांच दिन यहां रहकर सीखना चाहते हों।
  • इस कार्यक्रम में आपको भारतवर्ष के प्राकृतिक और जैविक खेती से जुड़े सभी धुरंधर एक ही जगह पर मिल जाएंगे।
  • इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सहयोग राशि ₹500 प्रति व्यक्ति है।
  • जिसमें 5 दिनों का भोजन, आवास, पुस्तक, पेन, डायरी, प्रमाण पत्र आदि की व्यवस्था बनाई गई है।
  • इस कार्यक्रम में महिला और पुरुष दोनों किसान भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए संपर्क नंबरों पर बात कर सकते हैं:

कार्यालय मोबाइल नंबर – 8875995439

कार्यकर्ताओं के नंबर:
श्री विष्णु गौचर – +91 9057832013
श्री मुरलीधर नागर – +91 9672388626
श्री महेश नवहाल – +91 9414148406

 

Hindi poster announcing a five-day residential training program on cow-based organic and natural farming, with dates May 27–31, 2026, in Bhilwara, Rajasthan, and QR codes for registration.
A Hindi promotional poster invites farmers to attend a five-day residential training on organic and natural farming methods based on cow products, scheduled from May 27 to May 31, 2026, in Bhilwara, Rajasthan.